बाथरूम घर का अविभाज्य स्थान है। और जब बात टाइल की आती है, तो ये सवाल बिलकुल लाजमी है के bathroom लिए कितनी टाइल लगेगी? और bathroom tile लगाने का खर्च कितना होता है? आज के पोस्ट मे हम इसी विषय पर बात करने वाले है।

Bathroom tile लगाने का खर्च जानने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना होगा। जैसे square feet, tile size, tile की quantity, सीमेंट, टाइल बॉक्स की कीमत इ.
Bathroom tiles के लिए square feet कैसे निकाले
bathroom tile का खर्च निकालने से पहले आपको ये जानना होगा की आपके बाथरूम मे कितनी tiles लगेगी? इसके लिए आपको बाथरूम की size को नापना होगा। Measurements लेने के लिए पहले आप floor एरिया का माप ले। इसक बाद ऊँचाई माप ले। सब Measurements लेने के बाद Square Foot निकाले। Square foot निकालने के लियेे नीचे दिये गए सूचनाओ का पालन करे।

मान लीजिये की आपके Bathroom का floor एरिया लंबाई मे 8 फीट है और चौडाई मे 4 फीट है। और आपको 7 फीट ऊँचाई तक टाइल लगाना है।
पहले लंबाई और चौडाई को दुगुना कीजिए। यंहा पर हमने माना है की लंबाई और चौडाई 8 और 4 है। इसलिए 8 x 2 =16 और 4 x 2 = 8। अब 16 और 8 इनका टोटल करने के बाद हमे जवाब मिलेगा 24। जिसका मतलब होगा की आपका बाथरूम कुल 24 फीट लंबाई मे है।
अब 24 को ऊँचाई से गुना करेंगे तो हमे पता चलेगा की बाथरूम की दीवाल कितने sq ft है। इसलिए 24 x 7= 168 Sq feet।
अब बारी है बाथरूम के floor कि। bathroom की लंबाई और चौडाई को गुना करने पर बाथरूम floor का sq ft मिल जायेगा।
जैसे 8 x 4 = 32 अब 32 sq फुट है उसमे bathroom wall square foot को add करे। 32+168 = 200 ।
इस calculation से पता चल जायेगा की कुल कितने square feet के लिए tile चाहिए होगी। Example मे बताए हुए bathroom को 200 square feet tile लगेगी।
Bathroom के लिए कितनी tile लगेगी
मान लीजिए आपको bathroom के लिए 200 square feet tile लग रही है। अब bathroom tile quantity निकाल ने के लिए 200 sq ft को tile box के square feet से divide कर दे।

जैसे 200/9= 22.22 मतलब 23 बॉक्स। यहाँ पर मैंने उदाहरण के लिए 18 इंच x 12 इंच की tile का विचार किया है। जो की प्रति बॉक्स 6 tiles और 9 square फीट मिलता है।
इस तरह से आप बाथरूम को कितनी टाइल लगेगी निकाल सकते हैं।
Easy way to calculate square feet
How to calculate tile quantity
अगर आपको अलग size की bathroom tiles लगानी हो तो सिर्फ बाथरूम के square फीट को बॉक्स के square फीट से divide करे।
Bathroom टाइल की कीमत
अब बात करते हैं बाथरूम टाइल के कीमत के बारेमे:
उपर बताये गए उदाहरण के अनुसार 23 बॉक्स लग रहे हैं। 23 बॉक्स को आप rate से गुना करे तो Bathroom Tile Cost निकलेगी। जैसे अभी का 18 x 12 Tile box का rate 250 से लेकर 350 तक है।
अब इस तरह हिसाब कर सकते हैं:
- Total Bathroom Area: 200 sq. Feet
- Tile square feet प्रति बॉक्स: 9
- 200/9= 23 बॉक्स (कुल बॉक्स जो बाथरूम के लिए लगेंगे)
- 23 x 250 = 5750 रुपए (कुल tile box की कीमत)
Batharoom tiles लगाने का खर्च
Bathroom tiles लगाने का खर्च आमतौर पे 22 से 25 रुपये प्रति square फीट होता है। और bathroom floor के 1000 रुपये अलग से लगते हैं। साथ ही साथ इसका खर्च मिस्त्री का अनुभव, कला, काम का स्थान और काम की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है।
अगर आप बड़ी टाइल बाथरूम मे इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो इस Tile fitting का खर्च बढ़ जाता है। उदाहरण के लिए 4 x 2 tile के लिए 30 से 40 रुपये फिटिंग खर्च होता है।
बाथरूम टाइल के लिए कितना सीमेंट लगता है?
200 square फीट bathroom की tile लगाने के लिए औसतन 5 सीमेंट की गोनियाँ लगती है। ये क्वांटिटी bathroom के बनावट अनुसार थोड़ी बहुत कम जादा हो सकती है। wall tile लगाने के लिए Cement के साथ Chemical adhesive का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी कीमत 500 रुपये से लेकर 800 रुपये होती है। केमिकल सीमेंट का इस्तेमाल 1 brass के लिए 1 bag काफी होती है।
बाथरूम Tiles लगाने के लिए कोनसा सीमेंट इस्तेमाल करे?
टाइल लगाने के लिए Ultratech Cement , Birla Shakti और Ambuja Cement काफी अच्छे है। चाहे Tiles बाथरूम मे लगानी हो या flooring के लिए हो। मजबूती के लिए आप सीमेंट के साथ Chemical adhesive का उपयोग कर सकते हैं।
बाथरूम के लिए कोनसी tiles अच्छी होती है?
Bathroom के लिए 18 x 12 (300mm x 450mm) या फिर 4 x 2 (1200mm x 600mm) tile का इस्तेमाल कर सकते हैं। और JOHNSON TILES, KAJARIYA TILES, SOMANY TILES दूसरों के मुकाबले अच्छी होती हैं।
बाथरूम मे tiles लगाने का कुल खर्च
- Tile बॉक्स = 5750 रुपये
- Tile फिटिंग charges = 5200
- सीमेंट की कीमत 5 गोनी = 1750
- अन्य खर्च = 1300
बाथरूम टाइल लगाने का खर्च लगभग ₹ 14000 होता है।

Hello, I am kasim, More than 14 years of working in the construction sector with having special knowledge of granite and marble. I have created a website, Buildymaterial.com to share best quality material and their prices according to market.
Pingback: Tile kaise lagate hai - buildymaterial.com
Pingback: Granite, Tile लगाने का rate और खर्च - buildymaterial.com
Pingback: Inch to CM - Convert Inches to Centimeter with Ease
Pingback: Bold And Beautiful Patterns Of POP Designs for Hall and Bedroom