Granite, Tile लगाने का rate और खर्च

क्या आप अपने घर मे Tile और Granite लगवाना चाहते है? और क्या आप सोच रहे की Granite, Tile लगाने का rate और खर्च कितना होता है? या फिर यूँ कहे की Tile बिठाने मे कितने पैसे लगेंगे, तो आप बिल्कुल सही site पर आये हैं। आज हम इसी विषय के बारे मे जानेंगे। इस पोस्ट मे आप ये भी जानेंगे की Kitchen Platform बनाने मे कितने पैसे लगते हैं।

आईये जानते है की घर मे लगने वाली Tiles, किचन Granite, और उसके fitting के लिए कितने पैसों की जरूरत है।

Tile installation

Tiles Fitting Cost टाइल्स बिठाने का खर्च

टाइल बिठाने मे कितने पैसे लगते हैं, ये जानने के लिए आपको Tiles का rate मालूम होना चाहिए। यंहा पर हम 2 x 2 यानी 600 mm by 600 mm Tile का विचार करेंगे। जोकी औसतन आपको 3500 रुपये प्रति brass से मिल जायेगा। 2 x 2 की Tiles आपको इससे सस्ती भी मिल जायेगी और महंगी वाली भी मिल जायेगी।

10 x 10 के कमरे मे Tiles बिठाने मे कितने पैसे लगते है ?

औसतन 10 x 10 के कमरे मे tiles बिठाने के लिए 10000 से 15000 रुपये लगते हैं। यानी पूरे मटेरियल के साथ 100 रुपये Per square feet का खर्चा होगा। यह खर्च निम्न प्रकार से होगा:

Tile बिठाने का सामानपैसे
2 x 2 Tiles (टाइल) 7 बॉक्स3920
Cement (सीमेंट) 4 bags1400
रेती1000
white सीमेंट40
मिस्त्री का rate2500
Transport1000
अन्य140
Total10000
Tiles लगाने का खर्च

आपने देखा की औसतन 1 brass tiles installation cost ₹ 100 प्रति square फीट होती है। अगर आप Tiles की क्वालिटी और size बदल देते है तो या cost बढ़ और घट जाती है।

उपर बताई गयी कीमते ग्रामीण और शहरी इलाके के लिए हैं। आपके एरिया अनुसार कीमतों मे बदलाव हो सकता है।

Hall की tiles बिठाने के लिए कितने पैसे लगते है।

ये पूरी तरह Hall के size पर निर्भर करता है। फिर भी औसतन 100 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति स्क्वायर् फुट का खर्च टाइल बिठाने मे होता है। इसमें लगभग सभी तरह के खर्च शामिल है।

मान लीजिये 12 x 16 का Hall है। तो टोटल 192 square feet एरिया होता है, लगभग 2 brass। कम से कम 100 रुपये से 20000 रुपये हाल की tiles बिठाने मे लगेंगे।

एक Brass मे कितने रुपये की Tiles लगती है ?

कम से कम 2800 रुपये की tiles एक brass के लिए लगती है। 1 ब्रास मे 100 square feet होता है। अगर आप 2 x 2 की टाइल खरीदते है, तो एक ब्रास पुरा करने के लिए 7 बॉक्स की जरूरत होती है। प्रति बॉक्स कीमत 400 रुपये भी माने तो 2800 रुपये होते है। यह कम से कम कीमत है। अगर आप महंगी वाली Tiles लेना चाहे तो ले सकते हैं। स्थान अनुसार कीमतों मे बदलाव हो सकते है।

Bathroom मे Tiles बिठाने के लिए कितने पैसे लगते है ?

Bathroom में Tiles बिठाने के लिए कम से कम 14000 से 18000 रुपये का खर्च आता है। यानी लगभग 70 से 90 रुपये प्रति square feet। इसमे सभी तरह के खर्च शामिल है जैसे, टाइल, सीमेंट मिस्त्री का रेट, इत्यादि।

वैसे तो ये पूरी तरह bathroom के size पर निर्भर होता है। एक Average bathroom size के लिए इतना खर्च होता है। यंहा पर 200 square feet bathroom का विचार किया है।

बाथरूम tiles लगाने का खर्च (विवरण)

Johnson Tiles for Batroom

Toilet मे Tiles लगाने का खर्चा

1 ब्रास टॉयलेट की tiles लगाने के लिए लगभग 10000 से 12000 रुपये का खर्च आता है। और 70 से 90 रुपये प्रति स्क्वायर् फीट के हिसाब से पैसे लगते है। इसमें सभी तरह के खर्चे शामिल है। जैसे, tile मिस्त्री Rate, सीमेंट, tiles इत्यादि। Toilet commode का हिसाब इसमे शामिल नही है।

क्षेत्र के अनुसार दरों मे बदलाव हो सकते है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को ध्यान मे रखकर कीमते बताई गई है। लेकिन स्थान एवं ट्रांसपोर्ट के अनुसार दरों मे बदलाव हो सकते हैं।

Commode कितने का मिलता है?

commode अलग अलग प्रकार के होते है। जैसे Western style Commode, Aglo Indian, WC इत्यादि। आमतौर commmode price Range 2500 रुपये से 15000 हजार तक है। और भारतीय WC toilets 600 रुपये से 2000 तक मिलते है। पसन्दीदा Commode की किमते आप Online या Offline चेक कर सकते है।

Kitchen Platform बनाने के लिए कितने पैसे लगते हैं

Kitchen प्लेटफॉर्म बनाने के लिए 20000 से 25000 हजार रुपये लगते है। इसमें 100 रुपये से 120 रुपये तक का Granite इस्तेमाल कर सकते है। यंहा पर 10 feet के किचन प्लेटफॉर्म का विचार किया है। 10 feet का किचन बनाने के लिए खर्च कुछ इस प्रकार है:

किचन के लिए लगन वाला सामानकीमत
कड़पा (50 फीट)2000
ग्रेनाइट (50 फीट)5000
Tiles ( 9 बॉक्स) 18 x 12 Size2700
सीमेंट 2 Bags700
Sink1500
Fitting Cost (पूरे काम के लिए mistri का rate)8500
अन्य खर्च600
टोटल21000
किचन प्लेटफॉर्म बनाने का खर्च

किचन की size बढ़ान पर पैसे बढ़ जाते है। जैसे L shape किचन प्लेटफॉर्म मे मटेरियल जादा लगता है। किचन प्लेटफॉर्म मे design करेंगे तो उसके पैसे अलग से लगते है। इसलिए मटेरियल के साथ Tile मिस्त्री का rate भी बढ़ जाता है। जिससे किचन प्लेटफॉर्म बनाने की लागत बढ़ जाती है।

सारांश

बताई गये सभी Rates शहर और ग्रामीण इलाकों को ध्यान मे रखकर दीए है। Tiles, Granite की कीमत क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकते है। और Tile मिस्त्री का rate काम देखकर बताया जाता है। Tiling या Granite का काम सिंपल है या Design वाला और काम की गुणवत्ता पर tile मिस्त्री का rate निर्भर करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *